बीर बाल दिवस पर अटल भवन में हुआ गोष्ठी का आयोजन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

देश और सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए बलिदान हुए गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों की बलिदान को याद करते हुए बीर बाल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिले भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। बीर बाल दिवस पर मंडलों में प्रभात फेरी और 2 मिनट का मौन रख कर भावांजलि दी गई।

IMG-20251228-WA1110

बीर बाल दिवस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की बलिदान पर भाजपा सरकार ने बीर बाल दिवस घोषित किया। खालसा धर्म के लोगों की साहस, बलिदान और देश प्रेम की अमर गाथा को देश कभी नहीं भूल सकता है। करतारपुर कॉरिडोर बनवाने और बिना बीजा पासपोर्ट के गुरुद्वारे की दर्शन का मार्ग प्रशस्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

एसआईआर की गड़बड़ियों पर भड़की सपा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन Read More एसआईआर की गड़बड़ियों पर भड़की सपा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

IMG-20251228-WA1108

पूर्वोत्तर को राजनीतिक रूप से अनाथ बना दिया गया Read More पूर्वोत्तर को राजनीतिक रूप से अनाथ बना दिया गया

संगोष्ठी संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सिख समाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे भाजपा सरकार ने अनेकों कार्य किए हैं। कहा कि सिख समाज द्वारा चलाए जा रहे लंगर को सेवा टैक्स में भाजपा सरकार ने राहत दी है। सिख समाज के देश भक्ति की शौर्य गाथा सर्व विदित है।

नेहरू का लेटर सामने आते ही गरमाई सियासत, निशिकांत दुबे बोले– ‘कुछ कहूंगा तो बवाल हो जाएगा’ Read More नेहरू का लेटर सामने आते ही गरमाई सियासत, निशिकांत दुबे बोले– ‘कुछ कहूंगा तो बवाल हो जाएगा’

अध्यक्षता सरदार त्रिलोक सिंह ने शहीदों की बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुरुगोविंद ने देश और सनातन संस्कृति की रक्षा में अपने बच्चों सहित अपना बलिदान देकर मिशाल कायम किया था। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविन्द सिंह के दोनों बेटों की शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को बीर बाल दिवस मनाए जाने की घोषणा किया था। संचालन सतपाल सिंह सलूजा ने किया।

IMG-20251228-WA1109

गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अंशु सिंह बग्गा, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, अमरजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।

गोष्ठी में मुख्य रूप से हरजीत सिंह पप्पू, अंकित छाबड़ा, हरजिंदर सिंह, विशु सलूजा, गुलशन सलूजा, गुरु दीप सिंह, मनोज गुप्ता, अमरनाथ सिंह, आदर्श चौधरी, मनीष मिश्र, रमेश यादव,गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज शाहू, राम धनी सोनकर, हरीश शुक्ला, दुर्गेश पाठक, चंद्रपाल वर्मा, सेठ विशाल चंद आदि शामिल रहे।

Post Comments

Comments