जनवरी 2026 में SUV बाजार में मचेगी हलचल, लॉन्च होंगी 5 दमदार नई SUV

जनवरी 2026 में SUV बाजार में मचेगी हलचल, लॉन्च होंगी 5 दमदार नई SUV

New SUV: जनवरी 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेहद खास रहने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ ही देश की कई बड़ी कार कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड SUV लॉन्च करने जा रही हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, रेनॉल्ट और किआ जैसी दिग्गज कंपनियों के ये मॉडल न सिर्फ डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मामले में नए होंगे, बल्कि बाजार में कड़ी कंपीटीशन भी पैदा करेंगे। जनवरी 2026 में लॉन्च या कीमतों का खुलासा होने वाली 5 प्रमुख SUV पर एक नजर—

जनवरी 2026 में SUV सेगमेंट में आएगा बड़ा उछाल

नए साल की शुरुआत SUV प्रेमियों के लिए खास होने वाली है। कई कंपनियां अपनी नेक्स्ट जनरेशन और पेट्रोल-इलेक्ट्रिक मॉडल्स को पेश करने जा रही हैं, जिससे भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट और मजबूत होगा।

नई जनरेशन Kia Seltos की कीमतों का ऐलान

किआ मोटर्स 2 जनवरी 2026 को नई जनरेशन सेल्टोस की कीमतों की घोषणा करेगी। कुछ हफ्ते पहले ही पेश की गई यह SUV अब ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलेंगे। नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर के साथ यह SUV फिर से सेगमेंट में हलचल मचाने को तैयार है।

Mahindra XUV 7XO से उठेगा पर्दा

महिंद्रा 5 जनवरी 2026 को अपनी नई XUV 7XO को पेश करेगी। इसे मौजूदा XUV700 का ज्यादा एडवांस और बड़ा अपडेट माना जा रहा है। SUV में 540-डिग्री कैमरा, एडवांस ADAS विजुअलाइजेशन और कई नए सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। डिजाइन में भी महिंद्रा की नई EV रेंज की झलक देखने को मिलेगी।

Pension: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, पेंशन के नियमों में हुआ ये बदलाव  Read More Pension: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, पेंशन के नियमों में हुआ ये बदलाव

26 जनवरी को होगी Renault Duster की दमदार वापसी

रेनॉल्ट 26 जनवरी 2026 को नई डस्टर लॉन्च करने जा रही है। यह SUV CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। शुरुआत में इसे पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा, जबकि आगे चलकर हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया जा सकता है। इसी प्लेटफॉर्म पर निसान की नई SUV भी आने की संभावना है।

Aaj Chand Kitne Bje Niklega: आज चांद कितने बजे निकलेगा, जानें शहर वाइज टाइमिंग Read More Aaj Chand Kitne Bje Niklega: आज चांद कितने बजे निकलेगा, जानें शहर वाइज टाइमिंग

Tata Harrier और Safari के पेट्रोल वर्जन

टाटा मोटर्स जनवरी 2026 में हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा कर सकती है। इनमें नया 1.5 लीटर Hyperion टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 170bhp की पावर जनरेट करता है। इन SUVs में 14.5-इंच OLED टचस्क्रीन, लेवल-2 ADAS और नए Ultra ट्रिम्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Smartphone: 7 हजार से कम कीमत में मिल रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट  Read More Smartphone: 7 हजार से कम कीमत में मिल रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara

मारुति सुजुकी जनवरी 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara लॉन्च करने जा रही है। यह Heartect-e प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह SUV एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसमें लेवल-2 ADAS, बड़ा टचस्क्रीन, HUD और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel