Haryana: हरियाणा के इन जिलों में धारा 163 लागू, जानें क्या है वजह
Haryana News: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार को हरियाणा के हांसी और हिसार के दौरे पर रहेंगे। वे दो दिनों तक हिसार में ठहरेंगे। शुक्रवार को सबसे पहले वह हांसी बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम करीब 5 बजे हिसार के लघु सचिवालय परिसर पहुंचेंगे, जहां वे 316 नए चैंबरों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद अदालत परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी उनकी शिरकत होगी।
मुख्य न्यायाधीश के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने हिसार और हांसी में धारा 163 लागू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन ने 3 IPS अधिकारी, 11 DSP और पुलिस की 9 कंपनियां तैनात की हैं। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के करीब 50 जज भी शामिल होंगे।
रात्रिभोज और पुराने जुड़ाव की यादें
प्रदेश सरकार की ओर से शहर के एक होटल में रात्रिभोज की व्यवस्था की गई है। जस्टिस सूर्यकांत का हिसार से गहरा जुड़ाव रहा है। मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले भी वे अपने गांव पेटवाड़ आए थे। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय से पढ़ाई की थी और हिसार बार में करीब छह महीने तक वकालत की प्रैक्टिस भी की थी।
Read More IAS Success Story: चाय बेचने वाले का बेटा बना IAS अफसर, बिना कोचिंग तीन बार क्रैक किया UPSC एग्जामहिसार से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर
10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बन चुके हैं। हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comment List