Haryana Weather: हरियाणा में फिर लौटा घना कोहरा, इन जिलों में अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में फिर लौटा घना कोहरा, इन जिलों में अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में कई दिनों बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

सोनीपत में सुबह 7 बजे विजिबिलिटी शून्य

सोनीपत शहर में कोहरे का असर इतना ज्यादा रहा कि सुबह करीब 7 बजे विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण इलाकों में भी हालात बेहद खराब रहे, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

दिल्ली-जम्मू हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन

घने कोहरे के कारण दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने से हादसों की आशंका बनी रही, जिस कारण वाहन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।

26 से 30 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा में 26 से 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखने को मिलेगा। ठंड को लेकर पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

New Flyover: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, 23 करोड़ रुपये होंगे खर्च  Read More New Flyover: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, 23 करोड़ रुपये होंगे खर्च

शीतलहर से साफ हुआ मौसम, बढ़ी सूखी ठंड

बीते तीन से चार दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ था, लेकिन शीतलहर के चलते अब मौसम अपेक्षाकृत साफ हो गया है। हालांकि इसके साथ ही सूखी ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

गुरुवार की रात सबसे ठंडा रहा सोनीपत

गुरुवार रात हरियाणा में सोनीपत सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय पलवल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।

Haryana Weather: हरियाणा में कोहरा और कोल्ड डे का कहर, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में कोहरा और कोल्ड डे का कहर, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दिन में मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर के कारण दिन के समय धूप खिलने की संभावना है। हालांकि उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में कोहरा पड़ सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

28 दिसंबर तक जारी रहेगा ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा में 26 से 28 दिसंबर के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में दिसंबर के अंत तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel