New Highway: राजस्थान में बनेगा ये फोरलेन हाईवे, किसानों की जमीन बन जाएगी सोना

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Highway: राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित अलवर–बहरोड़ फोरलेन परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (RSRDC) ने 516 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर सरकार को भेज दी है। सरकार की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि नए साल में अलवर जिले की जनता को इस महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

45 मिनट में पहुंचेगे बहरोड़

वर्तमान में अलवर से बहरोड़ की 60 किमी दूरी तय करने में लगभग दो घंटे लग जाते हैं। दो लेन, डिवाइडर के अभाव और जर्जर सड़क की वजह से यात्रा मुश्किल तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी अधिक रहती है। फोरलेन मार्ग बनने के बाद यह यात्रा सिर्फ 45 मिनट में पूरी हो सकेगी।

जेवर में 1,219 करोड़ से बनेगा सीएनएच का ट्रैक्टर संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार Read More जेवर में 1,219 करोड़ से बनेगा सीएनएच का ट्रैक्टर संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

70 किमी लंबा नया मार्ग होगा तैयार

दिव्यांगजनों को स्थायी रोजगार से ही बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर : नरेंद्र कश्यप Read More दिव्यांगजनों को स्थायी रोजगार से ही बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर : नरेंद्र कश्यप

हालांकि अलवर–बहरोड़ की दूरी करीब 60 किलोमीटर है, लेकिन घुमाव समाप्त करने और मार्ग को सीधा करने के लिए नई फोरलेन सड़क 70 किलोमीटर तक बनेगी। परियोजना को पूरा करने में लगभग दो वर्ष का समय लगने की उम्मीद है।

देश-दुनिया को दीपावली देने वाली अयोध्या में 2017 से पहले दीपक तले था अंधेरा : योगी Read More देश-दुनिया को दीपावली देने वाली अयोध्या में 2017 से पहले दीपक तले था अंधेरा : योगी

ओवरब्रिज और घुमाव खत्म होंगे

डीपीआर के अनुसार सोड़ावास के पास ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जिदौली, आलमपुर और डहरा के घुमाव पूरी तरह समाप्त होंगे। मार्ग के बीच में डिवाइडर और पौधरोपण भी होगा

परियोजना के लिए 16 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी, जिसके लिए लगभग 75 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

कुल लागत 516 करोड़ रुपये

आरएसआरडीसी के अनुसार, फोरलेन सड़क पर कुल 516 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडी सतीश कुमार ने बताया कि डीपीआर सरकार को भेज दी गई है और मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। फोरलेन मार्ग तैयार होने से यातायात में सुधार, समय की बचत और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments