ऑनलाइन हाजिरी व गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में सचिवों का विरोध प्रदर्शन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोलाबाजार गोरखपुर- प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को गोला विकासखंड कार्यालय पर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन कर ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने तथा गैर-विभागीय कार्यों में लगाए जाने का विरोध जताते हुए चेतावनी दिया कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
विरोध प्रदर्शन के तहत पांचवे दिन शुक्रवार को भी ग्राम सचिवों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की नेटवर्क समस्या के कारण कार्य व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। वहीं, गैर विभागीय कार्यों में लगाए जाने से ग्रामीण विकास से जुड़े मूल दायित्वों का निर्वहन बाधित होता है। सचिवों ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से शासन को कई पत्र भेजे जाने के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सचिवों ने नए फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम, संसाधनों के अभाव में कार्यभार बढ़ाए जाने, गैर-विभागीय कार्यों-जैसे फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सत्यापन, कायाकल्प कार्यक्रम और पराली प्रबंधन के काफी दबाव है।
 
10 दिसंबर सचिव निजी वाहनों से सरकारी कार्य नहीं करेंगे, 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल विकासखंड कार्यालयों में जमा करेंगे। चेताया कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार और अनवरत धरना शुरु करने को बाध्य होंगे। वहीं सभी सचिव विरोध स्वरूप जिले के प्रशासनिक ग्रुपों से बाहर निकल गये हैं। सचिवों के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह को सौंपा गया। इस दौरान सचिव उपेंद्र यादव, रविन्द्र गौड़, लालचंद, देवीदयाल, अच्युतानंद शर्मा, मुनील सिंह, संजय कुमार, विकास कुमार, निखलेश भारती उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comments

Comments