IAS Love Story: यूपी की IPS बनीं हरियाणा की बहू, इस IAS अफसर संग लिए फेरे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Love Story: उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी और हरियाणा कैडर के आईएएस अभिनव सिवाच ने 27 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद 29 नवंबर को हिसार के ट्यूलिप रिसॉर्ट में मेहमानों के लिए डिनर प्रोग्राम आयोजित किया गया। दोनों की लव स्टोरी सिविल सेवा ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी और यह रिश्ता अब शादी के बंधन में बदल गया।

आईपीएस आशना चौधरी: शिक्षा और करियर

आशना चौधरी का जन्म 28 अगस्त 1998 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुआ में हुआ। उनके पिता डॉ. अजीत चौधरी एक सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और मां इंदु सिंह गृहिणी हैं। आशना का एक भाई, आकाश चौधरी है।

हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

Aashna-Chaudhary-IPS-Story-2025-11-d61e5bbf648203bd08aff790e988dd68

बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल Read More बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल

आशना की प्रारंभिक पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल, पिलखुआ, सेंट मैरी स्कूल, उदयपुर और दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद से हुई। उन्होंने 12वीं में 96.5% अंक हासिल किए। इसके बाद लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी Read More राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी

आशना चौधरी 2022 बैच की यूपी कैडर आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 116 रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वह मथुरा जिले में एएसपी के पद पर तैनात हैं।

153233297

आईएएस अभिनव सिवाच: परिवार और करियर

अभिनव सिवाच हरियाणा कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से फतेहाबाद के गोरखपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की।

अभिनव वर्तमान में कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एसडीएम के पद पर तैनात हैं और हिसार के सेक्टर 16-17 में निवास करते हैं। उनके पिता सतबीर सिवाच गुरुग्राम में डीईटीसी रह चुके हैं।

153233292

आशना और अभिनव की शादी का मुख्य समारोह निजी तरीके से संपन्न हुआ। शादी के बाद हिसार में ट्यूलिप रिसॉर्ट में आयोजित डिनर प्रोग्राम में परिवार और करीबी मित्रों ने शामिल होकर इस खुशी के मौके को और खास बनाया।

दोनों अधिकारी सिविल सेवा ट्रेनिंग के दौरान मिले और उनकी लव स्टोरी वहीं से शुरू हुई। आज यह कहानी शादी के खूबसूरत अध्याय में बदल चुकी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments