Railway Jobs: 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Railway Jobs: 12वीं पास युवा जो रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती एक शानदार अवसर है। रेलवे ने 3000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। पहले यह भर्ती फॉर्म 27 नवंबर 2025 तक खुला था, लेकिन अब अंतिम तारीख बढ़ाकर 4 दिसंबर 2025 कर दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान 6 दिसंबर तक किया जा सकेगा।

इस भर्ती के जरिए रेलवे विभिन्न पदों को भरेगा, जिनमें ट्रैफिक असिस्टेंट, कमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क शामिल हैं।

अंतिम तिथि

IAS Success Story: चार बार असफल होने के बावजूद भी नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में संजीता महापात्रा बनीं आईएएस अफसर  Read More IAS Success Story: चार बार असफल होने के बावजूद भी नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में संजीता महापात्रा बनीं आईएएस अफसर

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 4 दिसंबर 2025

IAS Success Story: हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS Read More IAS Success Story: हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS

शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 6 दिसंबर 2025

बैक पेपर और फेल घोषित किए जाने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन,सात दिन का अल्टीमेटम Read More बैक पेपर और फेल घोषित किए जाने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन,सात दिन का अल्टीमेटम

फॉर्म में संशोधन की तारीखें: 7 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025

कुल पद: 3050

सैलरी: 19,900 से 25,500 रुपये पदानुसार

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा (CBT-1 और CBT-2)

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ। (एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अंक प्रतिशत लागू नहीं)

कुछ पदों के लिए हिंदी टाइपिंग की स्पीड: 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट

आयु सीमा

18 से 30 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। 

Latest Updates में CEN 07/2025 के तहत “Applyलिंक पर क्लिक करें।

अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, अन्यथा Create an Account पर क्लिक करें

बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर बनाएं

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी भरें

फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन कर अपलोड करें

आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments