Bhojpuri Song: श्वेता महारा और नीलकमल की जोड़ी ने मचाई धूम, हर तरफ वायरल हुआ वीडियो

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत अब सिर्फ यूपी और बिहार तक सीमित नहीं रहा। आज यह न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर सुना जा रहा है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे स्टार कलाकारों ने इस इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी है। इसी कड़ी में नीलकमल सिंह का गाना ‘फोटो जूम-जूम’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लगभग 9 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को खबर लिखे जाने तक 150 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस गाने में नीलकमल के साथ श्वेता महारा नजर आ रही हैं। उनकी ग्लैमरस पर्सनालिटी और शानदार डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘फोटो जूम-जूम’ को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी आकर्षक है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। यूट्यूब पर दर्शक लगातार कमेंट कर नीलकमल और श्वेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स के लिए यह गाना अब शादी, पार्टी और सेलिब्रेशन का नया फेवरेट बन चुका है।

गाने की खासियत इसकी रोमांस, मस्ती, बीट्स और आकर्षक विजुअल्स में है। श्वेता महारा के एक्सप्रेशन और नीलकमल की एनर्जी ने इसे और भी धमाकेदार बना दिया है। गाने के बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं और इसका संगीत एडीआर आनंद ने तैयार किया है। अगर आप भी पार्टी मूड में हैं या शादी की धूम बढ़ाना चाहते हैं, तो ‘फोटो जूम-जूम’ आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए।

तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल Read More तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments