नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सफाई के आभाव में बदहाली का दंश झेल रहा सामुदायिक शौचालय
रतनपुर/महराजगंज। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़ौली में लाखों के लागत से बना सामुदायिक शौचालय में सफाई के लाले पड़े हैं। सरकार द्वारा सफाई के लिए समूह की महिलाओं को 9 हजार रुपए मानदेय भी दिया जा रहा है जिसके बाद भी सफाई व्यवस्था अधर में है। स्थिति यह है कि देख-रेख के आभाव में सामुदायिक शौचालय बदहाली के दौर से गुजर रहा है। ब्लाक के सम्बंधित अधिकारियों के उदासीनता के कारण सामूदायिक शौचालय की कभी सफाई नहीं होती।
जानकारी के मुताबिक नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़ौली में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में लाखों की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया गया। वहीं सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव का जिम्मा गांव की महिला समूह को दिया गया। महिला समूह को सफाई उपकरण समेत कुल 9 हजार रूपए मानदेय भी दिए जाने लगा। बावजूद इसके सामुदायिक शौचालय स्वच्छता के आभाव में बदहाली का दंश झेल रहा है।
आलम यह है कि साफ-सफाई का आभाव होने के कारण सामूदायिक शौचालय ग्रामीणों के प्रयोग से कोसों दूर है। उक्त सामुदायिक शौचालय की बदहाली इसी प्रकार है कि सामुदायिक शौचालय देख-रेख के आभाव में बदहाली का दंश झेल रहा है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के प्रयोग में नहीं है जिससे सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण बेकार व बेमतलब साबित हो रहा है।
इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र ने कहा कि सामुदायिक शौचालय का नियमित साफ-सफाई व देखरेख का निर्देश सम्बंधित को दिया गया है, ऐसे में अगर शौचालय में गंदगी पाया गया तो सम्बंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Comments