IAS Success Story: गांव की लड़ाई और नौकरी छोड़ने के बावजूद IAS बनी प्रिया रानी, UPSC में हासिल की AIR 69

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: देश की सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में सफलता पाने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि मजबूत हौसला, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतरता की आवश्यकता होती है। ऐसी ही प्रेरक कहानी है IAS प्रिया रानी की, जिन्होंने गांव की रूढ़ियों से लेकर पारिवारिक चुनौतियों तक, हर मुश्किल का सामना किया और अंततः UPSC 2023 में ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर IAS बनने का अपना सपना पूरा किया।

गांव का विरोध, लेकिन परिवार का मजबूत साथ

प्रिया रानी बिहार के फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं। मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मी प्रिया की मां गृहणी हैं। प्रिया बताती हैं कि लगभग 20 साल पहले उनके गांव में लड़कियों की पढ़ाई को अच्छा नहीं माना जाता था। जब उनके दादा और पिता ने प्रिया को बेहतर शिक्षा के लिए पटना भेजने का निर्णय लिया, तो कई गांव वालों ने इसका विरोध किया।

Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां निकली बंपर भर्ती  Read More Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां निकली बंपर भर्ती

लेकिन उनके दादा और पिता ने सामाजिक दबाव की परवाह न करते हुए प्रिया की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और उन्हें पटना में किराए पर रखकर आगे बढ़ाया। यही निर्णय आगे चलकर प्रिया की सफलता की नींव बना।

IAS Success Story: राजस्थान की बेटी बनीं आईएएस आफ़सर, 22 साल की उम्र में मिली सफलता  Read More IAS Success Story: राजस्थान की बेटी बनीं आईएएस आफ़सर, 22 साल की उम्र में मिली सफलता

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ UPSC का सपना

IAS Success Story: यूपी की बेटी ने UPSC में रच दिया इतिहास, पहले बनीं IPS फिर बनीं IAS अफसर  Read More IAS Success Story: यूपी की बेटी ने UPSC में रच दिया इतिहास, पहले बनीं IPS फिर बनीं IAS अफसर 

प्रिया बचपन से ही मेधावी रहीं। उन्होंने रांची से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (BTech) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में हाई-पेइंग जॉब मिल गई।

लेकिन उनके सपने कमरे से बड़ी तनख्वाह से भी बड़े थेवह IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती थींउन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वह एक दिन IAS अफसर बनेंगीइस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह UPSC की तैयारी में जुट गईं।

अनुशासन और कड़ी तैयारी बनी सफलता की कुंजी

UPSC की तैयारी के दौरान प्रिया हर दिन सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपना वैकल्पिक विषय इकोनॉमिक्स चुना और NCERT की किताबों, अखबारों और स्टैंडर्ड स्टडी मटेरियल पर लगातार फोकस किया।

उनकी मेहनत पहली बार में सफल हुई और UPSC CSE 2021 में उन्हें AIR 284 प्राप्त हुई। इसके आधार पर उन्हें Indian Defence Estates Service (IDES) आवंटित हुई। लेकिन प्रिया का सपना IAS बनना था, इसलिए उन्होंने एक बार फिर परीक्षा देने का निर्णय लिया।

IAS बनने का सपना हुआ पूरा

लगातार मेहनत और दृढ़ निश्चय के बाद प्रिया रानी ने UPSC 2023 में शानदार AIR 69 हासिल कर आईएएस बनने का अपना सपना पूरा किया। आज वह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करने का जुनून रखते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments