नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ससुराल में युवक के 20 हजार रुपए छीने गए और की मारपीट।
पुलिस जांच में जुटी।
स्वतंत्र प्रभात
कौंधियारा थाना क्षेत्र के भरहरा गांव निवासी विजय कुमार के साथ ससुराल में हुई मारपीट और रुपए लूटने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। पीड़ित ने घटना को लेकर कौंधियारा थाने में तहरीर देकर पूरे प्रकरण का खुलासा किया। तहरीर में लगाए गए आरोप बेहद सनसनीखेज और चिंता जनक हैं।
पीड़ित विजय कुमार के अनुसार रविवार की रात उसकी पत्नी फूला देवी के परिवार की ओर से उसे धौनेहा गांव,थाना बरगढ़, चित्रकूट आने के लिए फोन किया गया था।उसे लगा कि किसी पारिवारिक मुद्दे पर बातचीत करनी होगी,लेकिन जैसे ही वह गांव पहुंचा उसके साथ विश्वासघात करते हुए अचानक हमला कर दिया गया
विजय कुमार का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे साजिश के तहत बुलाया,और पहुंचते ही उस पर टूट पड़े।तहरीर में उसने आरोप लगाया कि ससुर,सास,पत्नी और दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर गालियां देते हुए उसे लात-घूंसों एवं डंडों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित के मुताबिक जिस तरह से उस पर हमला किया गया उससे साफ था कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई थी।मारपीट के दौरान उसकी पत्नी ने उसके पास रखे 20 हजार रुपए भी छीन लिए।
घटना के दौरान वह अकेला था,और किसी तरह अंधेरे का सहारा लेकर जान बचाकर वहां से भाग लिया।विजय कुमार ने बताया कि लगभग 6 वर्ष पहले उसकी फूला देवी से कोर्ट मैरिज हुई थी,और उनका एक ढाई वर्ष का बेटा भी है,लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसके साथ आए दिन विवाद खड़ा करता रहा।कई बार बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की गई,लेकिन रविवार को हुई इस घटना ने उसकी चिंता को और गहरा कर दिया।
मामले पर थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना बरगढ़ थाना क्षेत्र की है,जिसके चलते पूरे मामले को संबंधित थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।पुलिस का कहना है कि जिस तरह से यह कार्य किया गया है उसकी जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Comments