जिलाधिकारी ने विक्रय विलेख का स्टांप देयता की दृष्टि से किया स्थलीय निरीक्षण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही
 
जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा शासनादेश के अनुसार जनपद में पंजीकृत 5 सबसे  बड़े विलेखों में से 4 विक्रय विलेख का स्टांप देयता की दृष्टि से स्थलीय निरीक्षण किया | सबसे पहले 02 लेखपत्र मौजा चक सैफ और अन्य 02 लेखपत्र मौजा घमाहापुर का था । चारों ही विलेखों का मूल्यांकन प्रलेखनुसार सही पाया गया । 
 
स्थल निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार भदोही  और डिप्टी सीओ बीड़ा और अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन के नियमानुसार विक्रय विलेख का स्टाम्प शूल्क लेना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि स्टाम्प, न्यायालय शुल्क और पंजीकरण के कार्यो को शासन के मंशानुरूप संम्पादित किया जाय। स्थलीय निरीक्षण के दौरान सहायक महानिदेशक निबंधन भदोही पंकज सिंह, और क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments