नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक
भदोही
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के सतत् प्रयास से माह अक्टूबर में जनपद के रैकिंग 24वें स्थान आने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रैकिंग में सुधार लाये।
ए श्रेणी से नीचे रहने वाले 07 विभागों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अगले माह प्रथम श्रेणी में आने को निर्देशित किया। डी श्रेणी में समाज कल्याण, सी श्रेणी में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, निपुण परीक्षा आकलन, निर्माण कार्य, सीएमआईएस, बी श्रेणी में लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत नई सड़कों का निर्माण, मध्यान भोजन और फैमिली आईडी से सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने सुधार लाते हुए अगले माह अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।
सीएम डैशबोर्ड के अन्तर्गत बिलम्बित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यदायी विभूति नारायण राजकीय इण्टर कालेज में मल्टी पर्पज हाल, शौचालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय 04 कार्य बजट शत्-प्रतिशत उपलब्ध होने के बावजूद कार्य न होना गम्भीर विषय है। विगत कई माह से कार्य पूर्णतः बन्द पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ/ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण बैठक में अनुपस्थित होने व कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया।
निर्माधीन/निर्मित परियोजनाओं के सत्यापन सम्बन्धी प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा किया गया। समीक्षा में 100शैय्या अस्पताल की धीमी प्रगति होने व जॉच अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 02 मिस्त्री 07 लेवर मौके पर पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए यूपीआरएनएन के एमडी को पत्र भेजने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभागों में कोई नई परियोजना आ रही है तो डीएसटीओ के माध्यम से जिला प्रशासन से अवलोकित अवश्य कराकर कार्य प्रारम्भ करें।
साथ ही सम्बन्धित जॉच अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जो भी कार्य हो रहा है उस कार्य का डाईग चार्ट, स्टीमेट, कार्य प्रोवेजन सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से अवश्य प्राप्त कर ली जाय। उसी के अनुसार कार्य सुनिश्चित कराये। विलम्बित होने वाली कार्यो पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-सीमा के भीतर मानक गुणवत्ता के अनुरूप कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराये। इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता कत्तई बर्दाश्त नही की जायेगी।
महराजा बलवन्त सिंह में 02 स्वतंत्र फीडर को विद्युत विभाग को हैडओवर करने का निर्देश दिया। हेल्थ यूनिट दुर्गागंज भवन निर्माण नवम्बर तक पूर्ण कराने पर बल दिया गया। जिला कारागार में निर्माणाधीन भवन में धीमी प्रगति कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को भदोही में ऑफिस खोलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का डीएम ने निर्देश दिया। किसान कल्याण केन्द्र व कल्याण मण्डपम को अविलम्ब पूर्ण करने पर बल दिया गया।
काशीराज संस्कृत महाविद्यालय एवं ज्ञानपुर बस स्टैण्ड के निर्माण कार्याे के प्रगति पर जोर दिया गया। संत रविदास मन्दिर औराई की पेटिंग सही ढंग से कराने एवं लवकुश बाल्मीकि मन्दिर सीतामढ़ी के अवशेष कार्याे को जल्द पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष चक, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पाण्डेय, नीरव सिंह, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।


Comments