नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के उत्तरी भाग में नवंबर की शुरुआत से ही शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। तेज ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। वहीं दक्षिण भारत में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई जिलों में 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। आइए जानें आपके इलाके में कल का मौसम कैसा रहेगा—
तमिलनाडु के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्टमौसम विभाग ने तमिलनाडु के 8 जिलों—कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी—में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
लोगों को सतर्क रहने, घर से कम निकलने और लो-लाइंग एरिया में नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 19 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय शीतलहर तेज रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए सुबह-सुबह बाहर जाने से बचें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें।
यूपी में 19 नवंबर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों—कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज—में सुबह तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी हवाओं के कारण हल्की ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन आने वाले दिनों में ठंड फिर तेज होने की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ हवाओं की गति कम होने से कुछ राहत है, लेकिन यह अस्थायी है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड में 19 नवंबर को तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और ठंडी हवा से बचने की सलाह दी गई है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments