हड्डी गलाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार! दिल्ली-NCR में बिछी कोहरे की सफेद चादर, UP-बिहार में शीतलहर का प्रकोप।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। कई शहरों में तापमान अचानक नीचे गिर गया हैजिससे लोग सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।वहींदूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिकदिल्ली-एनसीआर में 18 नवंबर को शीतलहर का असर बना रहेगा। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात का तापमान और नीचे जा सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय ठिठुरन बढ़ गई है। प्रयागराज में सोमवार को सीज़न का पहला घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में दिनभर आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार Read More शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

झारखंड के कई जिलों जैसे गढ़वापलामूचतरालातेहारलोहरदगागुमला और सिमडेगा में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गयाजिससे ठंड का असर और बढ़ गया है आईएमडी के अनुसार बिहार में 18 नवंबर को तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई शहरों में सुबह के समय शीतलहर का अनुभव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है।

पत्रकार के बेटे ने कक्षा में पाया प्रथम स्थान विद्यालय ने किया सम्मानित  Read More पत्रकार के बेटे ने कक्षा में पाया प्रथम स्थान विद्यालय ने किया सम्मानित 

जम्मू-कश्मीरहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 नवंबर को इन क्षेत्रों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। भारी बर्फबारी और तेज़ ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

चोपन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 324 जोड़े, जिला के आलाधिकारी समेत जन प्रतिनिधियों ने दिया नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद Read More चोपन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 324 जोड़े, जिला के आलाधिकारी समेत जन प्रतिनिधियों ने दिया नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद

उत्तर भारत की ठंड के विपरीत दक्षिण भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडुकेरलआंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। IMD ने दक्षिण के कुछ राज्यों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें