सपा प्रत्याशी अफजाल कौशर की अध्यक्षता में जाम को लेकर उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला को सौपा ज्ञापन 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बिसवां सीतापुर
 
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सपा प्रत्याशी अफजाल कौशर की अगुवाई में कस्बे में लगने वाले जाम को लेकर ज्ञापन उप जिला अधिकारी शिखा शुक्ला को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है। कि गन्ने की गाड़ियों के कारण अक्सर नगर में जाम लग रहा है। जिससे आम जनमानस परेशान हो रहा है साथ ही व्यापार भी प्रभावित है ।
 
इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि गन्ने की गाड़ियों में रेडियम प्लेट नहीं लगी है। जिसके चलते अंधेरे में सामने से आने वाली गाड़ियां नजर नहीं आती। जिसके चलते अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार होते है ।कस्बे  और ग्रामीण क्षेत्र से कस्बे को आने वालों मे  दुर्घटनाएं होने का भय बना रहता है । उन्होंने सभी गन्ने की गाड़ियों में रेडियम प्लेट लगाने की भी बात मांग पत्र मे कही है। ज्ञापन देने वालों में श्याम सिंह यादव, नूर नेता, अनिल मिश्रा, सावेज अंसारी, लुकमान अली, अयूब खान, शिव प्रताप वर्मा, धर्मेंद्र सिंह सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें