आईसेक्ट विश्वविद्यालय कृषि विभाग में फ्रेशर्स पार्टी धूमधाम से संपन्न

संगम बनीं मिस फ्रेशर, प्रिंस को मिला मिस्टर फ्रेशर का ताज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग,
झारखंड 
 
आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कृषि विभाग में मंगलवार को आयोजित फ्रेशर्स पार्टी उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा का शानदार संगम बना। कार्यक्रम का आगाज़ अतिथि स्वागत और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार, उपकुलसचिव ललित मालवीय एवं विजय कुमार, कृषि संकाय डीन डॉ अरविंद कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य के हाथों दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 
 
स्वागत भाषण के दौरान कृषि संकाय डीन डॉ अरविंद कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी और कहा कि कृषि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि यह नवाचार, तकनीक व शोध का व्यापक क्षेत्र है और हमारे विद्यार्थी कृषि क्षेत्र में नए अवसरों को भुनाने में सक्षम हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके नायक ने कृषि क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कृषि सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति का विस्तृत क्षेत्र है। इसमें रोजगार के अपार अवसर हैं।
 
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान और आधुनिक कृषि नवाचारों की ओर कदम बढ़ाने की सलाह दी। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय उपलब्धि-आधारित और छात्र-केंद्रित शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए विद्यार्थियों से कहा कि वे बड़े लक्ष्य तय करें और पूरे जुनून के साथ उन्हें हासिल करने में जुट जाएं।
 
वहीं समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने ऐसे कार्यक्रम सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच आपसी समझ और सकारात्मक संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताया। वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसआर रथ, उपकुलसचिव ललित मालवीय व विजय कुमार ने भी फ्रेशर्स का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है, जिससे उनमें नेतृत्व और आत्मविश्वास का विकास होता है।
 
कृषि विभागाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, प्रभात किरण, फरहीन सिद्दीकी और डॉ सुजीत कुमार पटेल ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इसके बाद कार्यक्रम का सांस्कृतिक हिस्सा शुरू हुआ। तीसरे सेमेस्टर के ग्रुप डांस ने समां बांध दिया। प्रथम सेमेस्टर के संगम, सोनम, प्रिंस और श्रुति ने मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किए। तीसरे सेमेस्टर की लवली-रचना, अनुश्का-पूजा और सृष्टि-गंगा ने बेहतरीन डुएट डांस से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा रैंप वॉक, जिसमें नए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
 
अंत में प्रदर्शन के आधार पर संगम को मिस फ्रेशर और प्रिंस को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं मिस रैंपवॉक सोनम व मिस्टर रैंपवॉक का खिताब रितेश ने अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के अंत में कुलपति, कुलसचिव, समकुलपति व उपकुलसचिव के अलावा कृषि संकाय डीन डॉ अरविंद कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, प्रभात किरण, फरहीन सिद्दीकी व डॉ सुजीत कुमार पटेल, सहायक कुलसचिव डॉ माधवी मेहता, सहायक कुलसचिव डॉ चांदनी कुमारी, सहायक कुलसचिव अमित कुमार सहित विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक -प्रध्यापिकाओं, अधिकारियों व कर्मियों ने फ्रेशर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें