नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जनपद में तीनों विधानसभाओं में 19 से 29 नवम्बर तक चलेगी खेल स्पर्धा
विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता आठ खेल विधाओं में खिलाड़ियों को मिलेगा मंच युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण के साथ शुरू होगी विधायक खेल स्पर्धा
भदोही- जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता का आयोजन मा० विधायक खेल स्पर्धा द्वारा आयोजन किया जाना हैं। ज्ञानपुर-युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित की जाने वाली विकास खण्ड स्तर की प्रतियोगिता के स्थान पर अब विधान सभा क्षेत्र स्तर पर मा० विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जनपद के तीनों विधान सभाओं में आयोजन किया जायेगा। जिसमें खिलाड़ियों का पंजीकरण युवा साथी पोर्टल पर दिये गये विकल्पो के अनुसार कराया जा रहा है।
विधायक खेल स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्ग (सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर) बालक/बालिकाओं के लिए 08 खेल विधाओं में यथा एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बालीवाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जुड़ो एवं बैडमिन्टन में कराया जाना है। विभिन्न विधान सभाओं में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता का विवरण निम्न है-विधानसभा भदोही 19 नवम्बर, 2025 को खेल स्टेडियम मूंसीलाटपुर भदोही, ज्ञानपुर 25 नवम्बर, को ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमान्धाता डीघ, औराई 29 नवम्बर, को काशीनाथ इण्टर कालेज औराई में आयोजित किया जायेगा।


Comments