नगर पालिका अकबरपुर में रिसेटिंग के नाम पर चल रहा खेल, हो रहा अधोमानक निर्माण 

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

जहां आमजन को खड़ंजे की ईंट नसीब नहीं हो पा रही कीचड़ में चलने के लिए मजबूर होते हैं रास्ते में नालियां बह रही हैं वहीं अकबरपुर नगर पालिका द्वारा खास व्यवसाई व्यक्ति के लिए इंटरलॉकिंग के रिसेटिंग के नाम पर ईंट उखाड़े बगैर ही नाम मात्र की गिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग रोड का दोहरीकरण एवं चौड़ीकरण करके सरकारी धन का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है।

ईमानदार और मजबूत नियमों वाली भाजपा  सरकार के शासन में भी नगर पालिका अकबरपुर के जिम्मेदार नियमों को ताख पर रखकर कार्य करने में अव्वल दर्जे पर हैं। इस नगर पालिका में तमाम ऐसे रास्ते हैं जहां पर चलना दुश्वार है रास्ते में घरों की नालियां बह रही हैं तमाम ऐसे मकान हैं जिनके घर का पानी निकलने के लिए नगर पालिका द्वारा नाली का निर्माण कार्य जाने में लगता है जैसे वित्तीय संकट टूट पड़ेगा। लेकिन किसी रसूखदार के लिए सही सलामत रोड पर पुनः इंटरलॉकिंग कराने में नगर पालिका के जिम्मेदारों को कोई दिक्कत नहीं उत्पन्न होती है।

लेकिन जिम्मेदार अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका की जेई को ऐसे दुर्गम रास्तों से कोई सरोकार नहीं है। यहां तक कि पालिका अध्यक्ष को भी आम जनमानस से वोट लेने के बाद से किसी की समस्या की सुधि लेने की आवश्यकता नहीं महसूस हो रही है। इन लोगों को अगर कोई नजर आता है तो वह धनाढ्य और नामीगिरामी व्यक्ति ही नजर आता है। जिसके लिए ये जिम्मेदार लोग भ्रष्टाचार के इतने मजबूत स्तंभ हो जाते हैं जो किसी भी ताकत से टस से मस नहीं होते हैं।

श्रीरामनवमी: आत्मशुद्धि और आदर्श जीवन की ओर एक कदम Read More श्रीरामनवमी: आत्मशुद्धि और आदर्श जीवन की ओर एक कदम

IMG20251114161434_copy_1351x760

पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पर हमला, एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग Read More पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पर हमला, एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग

इसकी बानगी अधोमानक और नियम को ताख पर रख कर शिवबाबा वार्ड में स्थित परमानंद लॉन तक जाने वाले रास्ते पर कराए जा रहे कार्य में बखूबी देखने को मिल जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 3 साल पहले ही विधायक निधि से खड़ंजे के ऊपर लगभग 10 फीट चौड़े इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया गया था। जहां पर यह पाया गया कि उसी सही सलामत दिखाई पड़ रहे इंटरलॉकिंग रास्ते पर रिसेटिंग के नाम पर बिना ईंट उखाड़े इंटरलॉकिंग को दोहरीकरण किए जाने की व्यवस्था कर दी गई है।

जिला सपा पार्टी कार्यालय पर मनी सम्राट अशोक की जयंती ,पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी Read More जिला सपा पार्टी कार्यालय पर मनी सम्राट अशोक की जयंती ,पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

जिसके कारण इसमें जमकर सरकारी धन का दुरुपयोग भी हो रहा है। जहां एक तरफ सही सलामत रस्ते को डैमेज दिखाकर निर्माण कराया जा रहा है वहीं पुरानी सही सलामत ईंट को मिट्टी में दबाकर सरकारी धन का दो तरफा नुकसान किया जा रहा है। फिलहाल जहां रसूखदार धनाढ्य लोगों की बात हो वहां नगर पालिका के जिम्मेदारों के लिए यह मायने नही रखता है।

इतना ही नहीं इस पुनर्निर्माण में बन रही इंटरलॉकिंग रोड के किनारे जोड़ी जाने वाली पक्की एजिंग को भी सफेद बालू और सीमेंट से जोड़ा जा रहा है। जिसका ज्यादा दिन तक टिकाऊ रह पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।

जेई ने बताया

इसके बाबत जेई मालविका सिंह ने बताया कि यह रिसेटिंग का कार्य कराया जा रहा है जहां जहां रोड खराब है केवल वही मरम्मत कराया जाएगा। किनारे पर देशी सफेद बालू से जोड़ी जा रही ईंट के बारे में पूछने पर बताया गया को उसे लाल बालू से जोड़ा जाना है। लेकिन मीडिया पड़ताल वस्तु स्थिति इससे बिलकुल अलग ही देखी गई। जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

अधिशाषी अधिकारी का नहीं उठा फोन

मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर से से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Post Comments

Comments