Kal Ka Rashifal: कल इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें आपका कैसा रहेगा दिन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से हर दिन राशियों का भविष्य प्रभावित होता है। 13 नवंबर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, तो कुछ के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। जानें मेष से लेकर मीन राशि का हाल-

मेष राशि: कल कुछ कार्य सफल होंगेव्यर्थ की भाग-दौड़ से बचेंप्रियजनों से मिलन का अवसर मिलेगा और काम में सुविधा से प्रगति होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य समय पर निपटाएं। परामर्श व सहयोग मिलेगा।

वृष राशि: परिश्रम का कल लाभ मिलेगा। उत्साह और आशा बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी रहेंगे। आर्थिक संकोच आ सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु या नया वस्त्राभूषण प्राप्त होगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुखद समय है।

मिथुन राशि: सक्रियता से कल अल्प लाभ का आनंद मिलेगा। लाभदायक कार्यों में प्रयास बढ़ेंगे। कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद अनुभव होंगे। व्यय अधिक हो सकता है। आध्यात्मिक रुचि बनी रहेगी।

कर्क राशि: कल कुछ पुराने संकट फिर सामने आ सकते हैं। निकट जनों के लिए आर्थिक तोड़-तोड़ करनी पड़ेगी। अपने संघर्ष में अकेलापन महसूस हो सकता है। विशेष परिश्रम से ही कार्य सफल होंगे। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी।

सिंह राशि: रुका हुआ लाभ कल प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे। जोखिम से दूर रहें। शुभ कार्यों में सक्रियता और शुभ समाचार मिलेंगे। किसी से अनावश्यक कहासुनी से बचें।

कन्या राशि: कल ले देकर किए जा रहे काम ठीक नहीं रहेंगे। समय नकारात्मक परिणाम दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट आएगी। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना हैकारोबारी यात्रा फिलहाल टालें।

तुला राशि: कल विरोधियों की सक्रियता रहेगी। ले देकर किए गए काम समयानुसार लाभ नहीं देंगे। शुभ कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार में मतभेद और वाद-विवाद का भय रहेगा।

वृश्चिक राशि: कल आर्थिक चिंताएं कम होंगीनियोजित धन से लाभ मिलेगाघर के सदस्य मदद करेंगेबढ़ते घाटे में राहत होगीसमय का सदुपयोग करेंसाधन और विलासिता के अवसर बढ़ेंगे

धनु राशि: कल आलस्य छोड़ें। परिश्रम और प्रयास लाभ देंगे। प्रपंच में न पड़ें और काम पर ध्यान दें। कल के परिश्रम का लाभ कल मिलेगा। कारोबारी तालमेल बढ़ेगा। धन वृद्धि संभव है।

मकर राशि: कल जोखिम से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटाएं। आय-व्यय संतुलित रहेगा। काम में बाधाएं दूर होंगी। बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलेगा। प्रपंच में न पड़ें, काम पर ध्यान दें।

कुम्भ राशि: कल लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम लाभ देगा। व्यवसाय व नौकरी में सावधानी रखें।

मीन राशि: कल अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी और संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन कमजोर रहेगा। खान-पान में सावधानी। व्यापार में प्रगति होगी। अधीनस्थ कम सहयोग देंगे, स्त्री-संतान सहयोग करेंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments