Ayushman Card: इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, जान लें पात्रता

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Ayushman Card: देश में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat) भी शामिल है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है, जिससे सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड का लाभ

आयुष्मान कार्ड होने पर आपको सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है।

इलाज केवल उन अस्पतालों में किया जा सकता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। अपने शहर के पंजीकृत अस्पतालों की जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट hem.nha.gov.in पर जाकर पता कर सकते हैं।

किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता?

कुछ श्रेणियों के लोग इस योजना के तहत पात्र नहीं माने जाते। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, सरकारी कर्मचारी जिनकी नौकरी पर PF कटता है, ईएसआईसी (ESIC) लाभ प्राप्त करने वाले, अन्य ऐसे लोग जो पहले से किसी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कवर हैं तो उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा।

बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण Read More बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण

अपनी पात्रता कैसे चेक करें?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

जिस जन्म प्रमाण पत्र को जांच के बाद सचिव ने बताया असंभव, वही प्रमाण पत्र दोबारा कैसे हुआ जारी? किसके आदेश पर चला पूरा खेल, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल Read More जिस जन्म प्रमाण पत्र को जांच के बाद सचिव ने बताया असंभव, वही प्रमाण पत्र दोबारा कैसे हुआ जारी? किसके आदेश पर चला पूरा खेल, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

  1. आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएँ।

    शिक्षा हमारा विकल्प नहीं, संकल्प है : अखिलेश यादव Read More शिक्षा हमारा विकल्प नहीं, संकल्प है : अखिलेश यादव

  2. 'Am I Eligible' ऑप्शन पर क्लिक करें।

  3. अपनी जानकारी भरें और पात्रता की स्थिति जानें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments