कुशीनगर : पागल कुत्ते ने राहगीरों पर किया हमला, कई लोग घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा ईलाज

कुशीनगर। जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकवनही उर्फ भागवतपुर के व्यापारी टोला में बुधवार शाम एक पागल कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में कई राहगीर घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय नीरज प्रसाद, पुत्र संजय प्रसाद, अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और काटकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया। घायल नीरज को तुरंत कुशीनगर जिला अस्पताल ले जाया गया।

Screenshot_2025-11-05-22-32-12-415_com.ak.ta.dainikbhaskar.activity-edit

एनसीएल खड़िया माइन्स में डीजल चोरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार Read More एनसीएल खड़िया माइन्स में डीजल चोरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में डॉक्टरों ने नीरज और अन्य घायलों के घावों को साफ कर रेबीज के टीके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

दलित युवक के साथ चार लोगों ने मछली पकड़ने को लेकर की मार पीट  Read More दलित युवक के साथ चार लोगों ने मछली पकड़ने को लेकर की मार पीट 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते ने दिनभर में कई लोगों को निशाना बनाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। इस घटना के बाद लोग शाम होते ही बच्चों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर पंचायत से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में दर्जनों आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उस कुत्ते की तलाश कर रही है ताकि आगे किसी और को नुकसान न पहुंचे। 

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया Read More कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

About The Author

Post Comments

Comments