Haryana: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट ! अब बार-बार नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद से राशन कार्ड धारकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अब कार्ड धारकों को सरकारी दुकानों पर राशन लेने के लिए अब घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए फरीदाबाद में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 550 डिपो होल्डरों को तीन माह में 5G तकनीक वाली नई POS मशीनें देने की तैयारी की गई है। इससे जहां राशन वितरण का तेज होगा।किराने का सामान

किराने का सामान

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद जिले में करीब 1.93 लाख कार्डधारक हैं। इसके अलावा 550 राशन डिपो हैं। इन डिपोधारकों को करीब 10 साल पहले 2जी तकनीक वाली POS मशीनें दी गई थीं, जिनसे राशन वितरण में अक्सर दिक्कतें आती हैं। डिपो संचालकों व लाभार्थियों का कहना है कि पुरानी मशीनों में नेटवर्क की सबसे बड़ी समस्या है। कई बार सर्वर घंटों डाउन रहता है। 

जिससे राशन वितरण रुक जाता है। एक परिवार की E-KYC प्रक्रिया पूरी करने में 25 से 30 मिनट लग जाते हैं। जबकि राशन वितरण का काम 5 मिनट से कम में होना चाहिए। ऐसे में लोगों को दो-दो दिन तक चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

लालगंज में सरकारी गड़ही पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल; केंद्र के सख्त कानून के बीच बढ़ा विवाद Read More लालगंज में सरकारी गड़ही पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल; केंद्र के सख्त कानून के बीच बढ़ा विवाद

क्या बोले अधिकारी

सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी Read More सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी

वहीं इस मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी आदित्य कौशिक ने बताया कि 3 महीने में सभी 550 डिपो पर नई मशीनें लग जाएंगी। इसके बाद राशन लेने वालों को लाइन में घंटों खड़े रहने की मजबूरी से छुटकारा मिल जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिप्पिंग सेरेमनी का आयोजन किया: रिटायरमेंट पर 145 कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया  Read More दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिप्पिंग सेरेमनी का आयोजन किया: रिटायरमेंट पर 145 कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments