New Expressway: यूपी में बनने जा रहा ये नया एक्सप्रेसवे, इन जमीनों का होगा अधिग्रहण

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP को अब एक और नया एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 

इस नए एक्सप्रेसवे से प्रदेश के 22 जिलों को सीधा लाभ होगा और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी। New Expressway

लागत 35 हजार करोड़

मिली जानकारी के अनुसार, इस हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 750 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 35,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर गांव से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर तक पहुंचेगा। प्राधिकरण द्वारा ड्रोन सर्वे पूरा कर लिया गया है, और दिवाली तक डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली जाएगी। New Expressway

'शादीशुदा पुरुष का बालिग के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक Read More 'शादीशुदा पुरुष का बालिग के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं', इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

हरियाणा जोड़ने की भी योजना

अव्यवस्था की आग में झुलसता बचपन: टिकरा सामद के विद्यालय में गैस के बजाय चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील Read More अव्यवस्था की आग में झुलसता बचपन: टिकरा सामद के विद्यालय में गैस के बजाय चूल्हे पर बन रहा मिड-डे मील

जानकारी के मुताबिक, पहले यह एक्सप्रेसवे सिर्फ शामली से गोरखपुर तक प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे पानीपत-शामली-गोरखपुर कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे हरियाणा और यूपी के बीच औद्योगिक कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। New Expressway

सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया Read More सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया

इन जिलों से गुजरेगा

मिली जानकारी के अनुसार, शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर समेत 22 जिलों और 36 तहसीलों से होकर गुजरेगा। इससे गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे। New Expressway

ये होगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना से न केवल यात्रा का समय घटकर 6 घंटे रह जाएगा, बल्कि इन जिलों के किसानों और व्यापारियों को औद्योगिक विकास और बाजार पहुंच का सीधा लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। New Expressway

अधिसूचना

मिली जानकारी के अनुसार, इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर राज्य सरकार अगले वर्ष की शुरुआत में भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी करने जा रही है। परियोजना का काम सबसे पहले शामली जिले से शुरू होगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments