भागवत कथा के चौथे दिन राम अवतार.कृष्ण अवतार.वामन अवतार को सुनकर श्रोता हुए मंत्र मुग्ध
भागवत कथा के चौथे दिन हजारों की संख्या में भक्तों का उमड़ा भारी जन सैलाब
महराजगंज/रायबरेली।
अखरी पोस्ट कसेरुवा में सप्तवेदी, गणेश आंबिका, रूद्र हनुमत देव, सहित मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मुख्य यजमान शिव सिंह, सपत्नीक किरन सिंह, के यहां आनंद मिश्रा के द्वारा संकल्पित सातवीं श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा भव्य आयोजन।आपको बता दें कि, ग्राम सभा अखरी पोस्ट कसेरुवा जिला फतेहपुर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन हजारों की संख्या में दूर दराज से श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए भक्तों का उमड़ा भारी जन सैलाब।
भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को श्री अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पंडित चंद्रेश कृष्ण शास्त्री ने वामन अवतार कृष्ण अवतार एवं श्री राम अवतार की कथाओ का विस्तार रूप से व्याख्यान किया। कथा व्यास ने बताया कि, वामन अवतार में भगवान नारायण राजाबली से भगवान वामन ने तीन पग भूमि मांगी अपने गुरु शुक्राचार्य के माना करने पर भी राजाबली वामन भगवान को तीन पग भूमि दान कर दी। वामन भगवान ने तीन पग में ही पूरे ब्रह्मांड को नाप लिया।
और राजाबली भगवान वामन को अपने द्वार पर खड़े रहने के लिए वरदान मांगा। कथा व्यास ने बताया कि, माता देवकी के गर्भ में आठवें पुत्र के रूप में भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया और कंस का वध कर दिया। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म, वामन अवतार, राम अवतार, जैसे विभिन्न कथाओं का वर्णन करते हुए पांडाल में बैठे हजारों श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस मौके पर यज्ञ शाला के मुख्य आचार्य पंडित सीताराम शास्त्री, यज्ञाचार्य सुबोध शास्त्री, उपयज्ञाचार्य योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, व्यवस्थापक शीतला बक्स सिंह, श्रवण मिश्रा, शेर सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजा सिंह चौहान, अक्षत सिंह, शुभम सिंह, मोनू सिंह, विक्रम सिंह, हर्षित सिंह, निखिल सिंह, रंग बहादुर सिंह, धीरेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, कुलदीप एवं समस्त मित्रगण सहित आदि भक्त उपस्थित रहे।
श्रीमद् भागवत कथा Shrimad Bhagwat Katha Religious Event Uttar Pradesh आध्यात्मिक प्रवचन भक्तों की भीड़ Fatehpur event Bhagwat Katha program Hindu religious आयोजन Vaman Avatar story Krishna Janm Katha Ram Avatar Katha spiritual discourse India Ayodhya Dham Katha Vyas Indian culture event फतेहपुर कार्यक्रम उत्तर प्रदेश धार्मिक आयोजन भागवत कथा कार्यक्रम हिंदू धार्मिक आयोजन वामन अवतार कथा कृष्ण जन्म कथा राम अवतार कथा अयोध्या धाम कथा व्यास भारतीय संस्कृति कार्यक्रम


Comments