मिशन शक्ति 5.0 में 7 की छात्रा सुहानी ने संभाली उप जिलाधिकारी ओबरा की कमान

छात्रा सुहानी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिये संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/ सोनभद्र-

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के सोनभद्र के तहत आज एक अनोखी पहल के रूप में एक दिवस की उप जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता तथा प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समझ को बढ़ावा देना रहा।

IMG-20251009-WA0108

जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का  प्रशिक्षण प्रारम्भ Read More जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का  प्रशिक्षण प्रारम्भ

इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली की छात्रा सुहानी को एक दिन की उप जिलाधिकारी बनाया गया।इस दौरान सुहानी ने आए हुए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जो उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।

होमगार्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक  Read More होमगार्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक 

सुहानी उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली की होनहार छात्रा हैं सुहानी का लक्ष्य है कि भविष्य में अपनी मेहनत और लगन से इसी कुर्सी को स्थायी रूप से हासिल करने का है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के इन आयोजनों ने न केवल बेटियों के प्रति समाज की सोच को बदला है बल्कि उनके आत्मविश्वास और सपनों को नया आयाम भी प्रदान किया है। जहां-जहां बालिकाओं ने अधिकारी बनकर का पद संभाला वहां उनकी गंभीरता, परिपक्वता और नेतृत्व क्षमता देखकर सभी प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी हैरान रहे।

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर सु चितापूर्ण व शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश Read More होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर सु चितापूर्ण व शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह,तहसीलदार,कानूनगो, अमीन,अधिवक्तागण तथा क्षेत्रीय लेखपाल, विद्यालय के अध्यापिका उपस्थित रहे।उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह ने कहा कहा लोग महिलाओं बेटियों को घर तक सीमित रखा जाता है आज उनको भी आत्मनिर्भर बन कर माता पिता गुरु सहित देश का नाम रोशन करना चाहिए अगर प्रण करे तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है सभी लक्ष्य को प्राप्त करने का मूल मंत्र कठिन परिश्रम है।

Post Comments

Comments