गड्डों में तब्दील सड़क, गिरकर चोटिल हो रहे लोग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 महराजगंज तराई (बलरामपुर )-  महराजगंज तराई ललिया मुख्य मार्ग के साहेब नगर डिप पर लगातार पानी बहने से सड़क के बीच-बीच में गड्ढा हो गया है। जिसमें आए दिन स्कूली बच्चे, ई रिक्शा चालक, बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासी शिव सिंह, शिवम मिश्रा, विजय बहादुर वर्मा, कृपाराम, जयप्रकाश, कलाम आदि लोगों ने बताया कि बरसात में दो से तीन फीट पानी डिप पर बह रहा था।
 
पानी लगातार बहने के कारण सड़क बीच-बीच में टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी भी दी गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र वासियों ने डिप मरम्मत करवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

About The Author

Post Comments

Comments