Haryana: हरियाणा में फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

डीएफएससी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी का खुलासा किया।

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में करनाल जिले के कुंजपुरा अनाज केंद्र में 68 लाख रुपये के गेहूं गबन मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अशोक शर्मा को पुलिस ने शाहबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 6 सितंबर को केस दर्ज हुआ था और वह तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच में सामने आया कि अप्रैल और मई 2025 में खरीदे गए गेहूं के बैगों में जानबूझकर वजन में गड़बड़ी की गई थी। जहां 50 किलो वजन होना चाहिए था, वहां बैगों में केवल 20-25 किलो गेहूं भरा गया। शेष गेहूं बाजार में बेच दिया गया और स्टॉक में पूरा दिखाया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि 10 जून 2025 तक लगभग 2,427 क्विंटल गेहूं, जिसकी बाजार कीमत लगभग 68 लाख 61 हजार रुपये थी, अवैध रूप से बेच दिया गया। मामला तब सामने आया जब बैगों के वजन में गड़बड़ी की शिकायतें विभाग तक पहुंचीं।

MNNIT प्रयागराज शर्मसार! बीटेक छात्रा से दुष्कर्म Read More MNNIT प्रयागराज शर्मसार! बीटेक छात्रा से दुष्कर्म

डीएफएससी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी का खुलासा किया। जांच में पाया गया कि कई बैगों का वजन 10 से 15 किलो तक कम था और कुल करीब 4,902 बैग स्टॉक से गायब थे।

अधिवक्ताओं के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी डाइट काउंसलिंग Read More अधिवक्ताओं के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी डाइट काउंसलिंग

मुख्यालय से गठित जांच कमेटी ने 12 अगस्त से जांच शुरू कर 5 सितंबर को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि खुले में रखे कई बैग आधे भरे और फटे हुए थे, जिनसे गेहूं निकालकर अवैध रूप से बेचा गया।

अपराधियों के सत्यापन में तेजी लाएं, गतिविधियों पर रखें नजर : डीसीपी Read More अपराधियों के सत्यापन में तेजी लाएं, गतिविधियों पर रखें नजर : डीसीपी

चोरी को छुपाने के लिए बैगों के गेहूं पर पानी का छिड़काव किया जाता था ताकि वजन कम होने का शक न हो। यह भी जांच में सामने आया कि यह कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें