ओबरा हनुमान मंदिर में बिना भेदभाव के साथ खिचड़ी का भंडारा, लोगों ने किया जमकर तारीफ
ओबरा में श्री राम सेवा समिति की नेक पहल, लोगों ने की सराहना
श्री राम समिति की नेक पहल,बिना भेदभाव के साथ हर शनिवार को खिचड़ी का भंडारा
ओबरा से कु. रीता की खास रिपोर्ट
समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, ओबरा के सुभाष तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आज 6 सितंबर, 2025 को अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर, श्री राम सेवा समिति द्वारा इस नेक पहल का तीसरा आयोजन किया गया।

यह भंडारा न कोई अमीर, न कोई गरीब के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाना है। यहां बिना किसी सामाजिक या आर्थिक भेदभाव के सभी लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस पहल की शुरुआत पत्रकार अजीत सिंह और उनकी टीम ने मानवता की सेवा के उद्देश्य से की।

उनका मानना है कि सच्ची एकता तभी स्थापित हो सकती है जब इंसान, इंसान की सेवा करे। इसी भावना के साथ उन्होंने 'श्री राम सेवा समिति' की स्थापना की। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और सद्भाव का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस दौरान, श्री राम सेवा समिति के संस्थापक अजीत सिंह के पिता बाबूराम सिंह ने अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।
जिससे इस आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। इस नेक कार्य को सफल बनाने के लिए कई प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति अपना सहयोग दे रहे हैं। श्री राम सेवा समिति की टीम, जिसमें सरिता सिंह, पुष्पा दुबे, सर्वेश दुबे, हेमलता जयसवाल, और रीता कुमारी जैसे पदाधिकारी शामिल हैं, सक्रिय रूप से सेवा दे रही है। इसके अलावा, विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। समाजसेवी आलोक पांडे, संकट मोचन झा और संजू श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे सहित बिनोद तिवारी, विनय दुबे, आशीष मिश्रा, राहुल तिवारी, अनिल गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, सूर्यजीत जायसवाल, मनोज चौहान, चंदन सोनी, अनुपम प्रजापति, विभाष घटक, दीपक पाण्डेय, पत्रकार संतोष साहनी, समाजसेवी अरविंद सिंह, रामाश्रय बिंद, और रणजीत तिवारी चंद्रजीत सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हलवाई बाबूलाल कार्यकर्ता विनोद तिवारी ,ओपी सिंह, आशीष मिश्रा,अमित सोनी, अविनाश सिंह, अनिल चौधरी भी अपनी सेवा दे रहे हैं।
प्रमुख पदाधिकारी और सहयोगियों की उपस्थिति संजू श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, और जितेंद्र कुमार पासवान के साथ-साथ और श्री राम सेवा समिति की निस्वार्थ सेवा ने इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया है।यह भंडारा न केवल लोगों को भोजन प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज में एकजुटता की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Comment List