Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देशभर में भारी बारिश और बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आईटीओ, लक्ष्मीनगर, गीता कॉलोनी जैसे इलाकों में राहत शिविर बनाए गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि दिल्ली से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 और 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर से भारी बारिश की संभावना है।

यूपी के आगरा, अलीगढ़, बस्ती, गोरखपुर, सहारनपुर जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बिहार में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ी है, और 6 सितंबर को बारिश की संभावना बेहद कम है, हालांकि 11 से 18 सितंबर के बीच फिर से तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। गुजरात और राजस्थान में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

6-7 सितंबर को गुजरात के कई इलाकों और सौराष्ट्र-कच्छ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 6 और 7 सितंबर को जोरदार बारिश हो सकती है। पंजाब में फिलहाल 6 सितंबर को बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन बाढ़ का संकट अभी बरकरार है और अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएम साहब ! मुझे इंसाफ चाहिए...  Read More सीएम साहब ! मुझे इंसाफ चाहिए... 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। 6-7 सितंबर को उत्तराखंड में, 8-9 सितंबर को हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी 6 से 11 सितंबर के बीच तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ का आयोजन  Read More अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ का आयोजन 

बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी मौसम खराब बना रहेगा। वहीं, उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित

दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 6 सितंबर को तमिलनाडु में, 9 और 10 सितंबर को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले 5 दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुल मिलाकर, देशभर में मौसम का मिजाज अगले कई दिनों तक बिगड़ा रह सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments