नवीनतम
हरियाणा में HSVP का जूनियर इंजीनियर 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी 6 लाख की रिश्वत
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के जूनियर इंजीनियर (JE) को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
शराब ठेकेदार से मांगे थे 6 लाख रुपये
जानकारी के अनुसार, JE ने एक शराब ठेकेदार से उसकी दुकानों को न तोड़ने के एवज में 6 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार द्वारा रकम न देने पर, 19 अगस्त को JE ने उसकी दो दुकानों को तोड़ डाला, बावजूद इसके वह रिश्वत देने का दबाव बनाता रहा।
5 लाख में बनी डील, विजिलेंस को दी गई शिकायत
लगातार दबाव के बाद आखिरकार 5 लाख रुपये में रिश्वत की डील तय हुई, लेकिन ठेकेदार ने इस पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस को कर दी। विजिलेंस ने योजना के तहत बाईपास रोड (नेशनल हाईवे-2) पर ट्रैप लगाकर JE को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
विजिलेंस टीम ने JE को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब आगे की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments