Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने कहर बरपाया हुआ है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यमुना, घग्गर, मारकंडा, टांगरी और उनकी सहायक नदियाँ उफान पर हैं, जिससे कई जिलों के गांव जलमग्न हो गए हैं। खेतों के साथ-साथ कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यमुनानगर में स्थित हथिनीकुंड बैराज से लगातार पांच दिन से 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इससे यमुना के किनारे बसे कई गांवों में पानी भर चुका है और सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

बाढ़ और भारी बारिश को देखते हुए पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। शिक्षा विभाग ने स्थिति सामान्य होने तक अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD) ने आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बेहराबाद के सुजीत कुमार को अग्निवीर परीक्षा में मिली सफलता, खुशी की लहर Read More बेहराबाद के सुजीत कुमार को अग्निवीर परीक्षा में मिली सफलता, खुशी की लहर

वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय Read More 30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय

इस साल हरियाणा में अब तक सामान्य से 48% अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे राज्य में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में प्रशासन ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पल्स पोलियो राउंड की सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट टास्क फ़ोर्स की मीटिंग हुई Read More पल्स पोलियो राउंड की सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट टास्क फ़ोर्स की मीटिंग हुई

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments