Haryana: हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 80 हजार रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: अगर आप हरियाणा में रहते हैं और आपके पास अपना खुद का मकान है, तो घर की मरम्मत पर होने वाले खर्च की अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा सरकार डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत पात्र लोगों को 80,000 रुपये की सहायता राशि एकमुश्त प्रदान कर रही है।

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उनके पुराने और जर्जर घर की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार saralharyana.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

मकान से जुड़ी जरूरी शर्तें

शहरी क्षेत्र में रहने वाले आवेदकों के पास कम से कम 35 वर्ग गज का खुद का मकान होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह सीमा 50 वर्ग गज तय की गई है।

मकान कम से कम 10 साल पुराना होना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में मकान की रजिस्ट्री होना अनिवार्य है। गांवों में अगर मकान का मालिकाना हक नहीं है तो ग्राम सचिव द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट मान्य होगा।

जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

  • मरम्मत योग्य मकान की पहले की फोटो और मरम्मत के बाद की फोटो।

  • मरम्मत पर अनुमानित खर्च का ब्यौरा।

  • आवेदन पत्र के साथ ये सभी विवरण जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में रिकॉर्ड किए जाएंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments