Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना छाया लोगों के दिलों पर, ‘तनी छू ला’ 8 साल भी मचा रहा धूम

गाने में बारिश में भीगते हुए निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस फैंस को खूब भा रहा है।

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में शुमार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी नई फिल्म नहीं, बल्कि एक पुराना गाना है जो इन दिनों यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ‘तनी छू ला’ नाम का ये गाना फिल्म ‘बेटा’ का है और इसमें दोनों स्टार्स की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस के दिल जीत रही है।

गाने में बारिश में भीगते हुए निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस फैंस को खूब भा रहा है। आम्रपाली की कातिल अदाएं और निरहुआ का देसी अंदाज इस गाने को और भी खास बना देता है। यही वजह है कि ये गाना रिलीज के सालों बाद भी आज उतना ही फेमस है।

 

23वां सोनांचल कप भदोही ने रोमांचक मुकाबले में बोर्ड इलेवन को 2 विकेट से हराया, शादाब बने मैन ऑफ द मैच Read More 23वां सोनांचल कप भदोही ने रोमांचक मुकाबले में बोर्ड इलेवन को 2 विकेट से हराया, शादाब बने मैन ऑफ द मैच

इकाना स्टेडियम में India vs Afghanistan ODI, रोहित-कोहली का दिखेगा जलवा Read More इकाना स्टेडियम में India vs Afghanistan ODI, रोहित-कोहली का दिखेगा जलवा

इस गाने को अपनी आवाज दी है मशहूर गायिका कल्पना और ओम झा ने। म्यूजिक भी ओम झा ने ही तैयार किया है, जबकि इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। इसे निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र एलेवन ने नाइन स्टार ओबरा को 1 रन से दी शिकस्त Read More सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र एलेवन ने नाइन स्टार ओबरा को 1 रन से दी शिकस्त

‘तनी छू ला’ गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर गाने को 17 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस लगातार कमेंट कर इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments