राजनीति
Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना छाया लोगों के दिलों पर, ‘तनी छू ला’ 8 साल भी मचा रहा धूम
गाने में बारिश में भीगते हुए निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस फैंस को खूब भा रहा है।
गाने में बारिश में भीगते हुए निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस फैंस को खूब भा रहा है। आम्रपाली की कातिल अदाएं और निरहुआ का देसी अंदाज इस गाने को और भी खास बना देता है। यही वजह है कि ये गाना रिलीज के सालों बाद भी आज उतना ही फेमस है।
इस गाने को अपनी आवाज दी है मशहूर गायिका कल्पना और ओम झा ने। म्यूजिक भी ओम झा ने ही तैयार किया है, जबकि इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। इसे निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
‘तनी छू ला’ गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर गाने को 17 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस लगातार कमेंट कर इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments