वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता अभियान चलाया

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

नितिन कुमार कश्यप 

सिराथू संवाददाता। सिराथू तहसील क्षेत्र गांव राघवपुर में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता अभियान चलाया जाएगा है। जिसमें उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा शमशाबाद के प्रबंधक संदीप कुमार ने यह बताया कि जो लोग बैंक में खाता खोल रखें। वह अपना बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखें। उन्होंने केवाईसी अपडेट करने को लेकर कहा कि 1 जुलाई से 30 सितंबर तक केवाईसी आप कर सकते हैं और जिनका खाता खुला हुआ है वह केवाईसी अपडेट कर ले। उन्होंने अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज बताएं। आधार कार्ड, मतदान पहचान पत्र, NREGA जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, अगर कोई भी अपडेट जानकारी वाला कोई एक दस्तावेज हो तो अपने नजदीकी बैंक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में जाकर करवा सकते हैं। ग्राम प्रधान धर्मराज, हेड कैशियर अभिषेक सिंह , बैंक प्रबंधक शाखा शमशाबाद संदीप कुमार मौर्य, समूह सखी दीक्षा पांडेय, BC सखी पुष्पा देवी और अन्य लोग मौजूद रहे

About The Author

Post Comments

Comments