सहरसा में किसान संवाद का आयोजन, नहरों में अंतिम छोड़ तक पानी पहुंचाने पर हुआ विचार
सिंचाई प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु कृषकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
सिंचाई प्रमंडल, सहरसा के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुपौल उप शाखा नहर के कमांड क्षेत्र में सिंचाई जल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
बैठक में बताया गया कि सुपौल उप शाखा नहर लगभग 90.24 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें कई लघु नहरें एवं उप-वैतरणी नहरें शामिल हैं। नहर में गाद एवं झाड़ी-झंखाड़ जमा होने के कारण जल आपूर्ति अंतिम छोड़ तक पहुंचने में कठिनाई उत्पन्न होती है, जिससे किसानों को सिंचाई में बाधा आती है।
इन समस्याओं की जानकारी शीघ्र जल संसाधन विभाग को भेजी जाएगी और समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। किसानों को कृषि कार्य हेतु निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग गंभीरता से प्रयासरत है।
Read More New Expressway: यूपी-हरियाणा के बीच बढ़ेगी औद्योगिक कनेक्टिविटी, बनेगा 700 किमी लंबा एक्सप्रेसवेकार्यक्रम में यह भी बताया गया कि विकसित बिहार के सात निश्चय योजना के तहत कई नहरों का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आज के संवाद में मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए नहरों की सफाई एवं मरम्मत हेतु त्वरित कदम उठाए जाएंगे।
Read More Haryana: हरियाणा में लाइनमैन 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई इस मौके पर बड़ी संख्या में कृषक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम ने कृषकों और प्रशासन के बीच संवाद का एक मजबूत मंच प्रदान किया।

Comment List