पडरौना नपाध्यक्ष ने कांवरियों की जत्था में शामिल हो बढ़ाया शोभा 

पडरौना नपाध्यक्ष ने कांवरियों की जत्था में शामिल हो बढ़ाया शोभा 

कुशीनगर। पडरौना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलकुडिया से श्रद्धालुओं द्वारा मां नारायणी जी का पवित्र जल भरकर भोले बाबा के मंदिर पर जलाभिषेक हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल जी श्रद्धालुओं के साथ सम्मिलित हुए तथा शोभायात्रा को संबोधित किया।
 
जायसवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था, उत्साह और भक्ति इस यात्रा को और भी पवित्र बना रही है। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक भावना की प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करती है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, शिव मंदिर महंत रामशरण दास , हरिलाल गुप्ता, विश्वनाथ तिवारी, प्रमोद जायसवाल, आनंद जायसवाल, ब्रजेश शर्मा, सन्नी मिश्रा, शुभम कुशवाहा, रतन रौनियार, संगम चौरसिया मिथलेश पाण्डे, बृजेश जायसवाल, धनंजय गुप्ता, परशुराम गुप्ता, सुमन देवी, वृंदा देवी, अनीता देवी, मालती देवी, सुमित्रा देवी सहित क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel