वादकारियों सहित अधिवक्ताओं को कोषागार में एक रूपए व दो रुपए के न्यायिक टिकट एवं दस रुपए का नॉन ज्यूडिशियल न मिलने से हो रही है भारी परेशानी

एक रूपए व दो रुपए के न्यायिक टिकट एवं दस रुपए का नॉन ज्यूडिशियल न मिलने से लोगों को ऊँचे दामों का टिकट खरीदने को विवश

राजेश तिवारी Picture
Published On

अधिवक्ताओं ने तत्काल टिकट उपलब्ध कराने की मांग किया है।

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की बैठक शनिवार को अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक में कचहरी परिसर की समस्याओं समाधान की मांग उठाई । इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि न्यायालय में लगने वाला टिकट एक और दो रुपए का कचहरी परिसर में स्टांप विक्रेताओं के यहां से नदारत है जिससे जिससे यहां एक दो रुपए की जगह पांच और दस रुपए के टिकट लगाना मजबूरी हो गई है।

IMG-20250719-WA0347

पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से रहें दूर: डीएम Read More पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से रहें दूर: डीएम

जिससे अधिवक्ताओं की काफी हानि हो रही है इसे अभिलंब टिकट उपलब्ध कराया जाए । किससे एक रूपए की जगह दस रुपए का टिकट लगाना पड़ रहा है जिससे वादकारिओ को काफी हानि उठानी पड़ रही है । टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा ने कहा कि कचहरी परिसर में नाम ज्यूडिशियल दस रुपए का स्टांप गायब है जबकि नॉन ज्यूडिशियल दस रुपए का स्टांप पर ही आम जनता इस पर शपथ पत्र देता है दस रुपए का नाम ज्यूडिशल स्टैंप ना होने के कारण अधिवक्ताओं और वादकारिओ को ऊंचे दामों में स्टांप खरीदना पड़ रहा है।

अनपरा तापीय परियोजना में 'पॉश एक्ट-2013' पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न Read More अनपरा तापीय परियोजना में 'पॉश एक्ट-2013' पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

अभिलंब छोटे स्टांप पेपर उपलब्ध कराने की मांग किया है। संचालन अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने किया ।बैठक में चंद्रप्रकाश सिंह, शिवाराम सिंह, धर्मेंद्र ओझा, सुरेश कुमार सिंह, कामता प्रसाद यादव,टीटू गुप्ता, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजकुमार सिंह पटेल, संतोष यादव, राजेश यादव राज, विजय शंकर सिंह, मो याकूब, अभिषेक सिंह,नवीन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे ।

आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, शराब दुकानों में मिले चोर दरवाजे Read More आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, शराब दुकानों में मिले चोर दरवाजे

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें