तहसील गेट के पास रोडवेज बस का टायर फटा, भीषण हादसा टला

चालक की सूझबूझ और परिचालक की तत्परता से सभी यात्री सुरक्षित, आधे घंटे बाधित रहा यातायात ।

Vineet Mishra Picture
Published On

विनीत कुमार मिश्रा 

(जिला संवाददाता)

 

लखनऊ 

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक Read More नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

शनिवार को मोहनलालगंज कस्बे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लखनऊ से रायबरेली जा रही रोडवेज की एक बस का टायर अचानक फट गया। घटना तहसील गेट के पास हुई, जहां बस संख्या UP 33 CT 2442 का अगला दाहिना टायर तेज धमाके के साथ फट गया। तेज आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए।हादसे के समय बस की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। चालक मनीष कुमार शुक्ला ने तुरंत बस को नियंत्रित किया और सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वहीं, परिचालक विनय कुमार शुक्ला ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार सभी करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अनपरा गायत्री महायज्ञ से भक्तिमय हुआ चन्दुआर, मोहन ब्रह्म बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब Read More अनपरा गायत्री महायज्ञ से भक्तिमय हुआ चन्दुआर, मोहन ब्रह्म बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और करीब 30 मिनट बाद स्थिति सामान्य हो सकी।परिचालक ने अन्य बसों की मदद से यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

रमजान माह में जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ Read More रमजान माह में जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल देखने को मिला।स्थानीय लोगों ने रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि बसों की समय-समय पर तकनीकी जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार