जिले में नि : शुल्क खाद्यान्न वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त तक

बायोमेट्रिक नहीं होने की दशा मोबाइल ओ. टी. पी वेरीफिकेशन से खाद्यान्न प्राप्त करने के निर्देश दिये- जिलापूर्ति अधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

  अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अगस्त,2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त,2025 तक

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माह अगस्त,2025 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जाना निर्धारित है। खाद्यायुक्त के निर्देश के अनुपालन में जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अगस्त,2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूं व चावल) निःशुल्क वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त,2025 तक जारी रहेगा।

IMG_20250718_193316उन्होंने बताया कि प्रति अन्त्योदय कार्डधारक को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेंहूं व 21 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल) की दर से निःशुल्क दिया जाता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को प्रति यूनिट 05 किग्रा0 खाद्यान्न (02 किग्रा गेंहूॅ व 03 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल) की दर से निःशुल्क वितरण किया जाता है। 

बस्ती के स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव के लिये भूमिपूजन Read More बस्ती के स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव के लिये भूमिपूजन

उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे कार्डधारक जिनका अंगूठा किसी कारण से बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है वे मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा वितरण की अन्तिम तिथि 10 अगस्त,2025 को उपलब्ध होगी। ऐसे कार्ड धारक जिनका अंगूठा रीड/बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है, वे वितरण की अन्तिम तिथि पर ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन की सुविधा का लाभ उठाते हुए खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

चोपन पुलिस  ने किया दुष्कर्म के संगीन मामले में फरार चल रहे वांछित 01 अभियुक्त को  किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More चोपन पुलिस ने किया दुष्कर्म के संगीन मामले में फरार चल रहे वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद के कार्ड धारकों से अनुरोध किये हैं कि वर्तमान में जनपद में प्रचलित राशन कार्डों में सम्मिलित यूनिट/सदस्यों का ई0के0वाई0सी0 कराया जा रहा है। सम्बन्धित उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर र्काउ में सम्मिलित यूनिटों/सदस्यों का ई0के0वाई0सी0 कराना सुनिश्चित करेंगें।

बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान Read More बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें