आलाधिकारिद्व्य द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुहर्रम पर्व का सकुशल व शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराया गया।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

 

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ मोहर्रम के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं मोहर्रम के प्रमुख स्थलों व जुलूस मार्गों का भ्रमण कर लिया जायजा। इस दौरान अधिकारी द्वय द्वारा तहसील जलालपुर के नगपुर कर्बला/जुलूस मार्ग, तहसील जलालपुर में स्थित चिलवनिया दरगाह, तहसील टांडा के अंतर्गत क्षेत्र किछौछा आदि सहित विभिन्न तहसीलों के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्राधिकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।


       जनपद में मुहर्रम पर्व व आयोजित होने वाले जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय भ्रमणशील रहकर संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुपालन और कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

किन्नरपट्टी बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्राम प्रधान नथुनी चौहान रहे मुख्य अतिथि Read More किन्नरपट्टी बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्राम प्रधान नथुनी चौहान रहे मुख्य अतिथि

About The Author

Post Comments

Comments