अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ओबरा में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर निकाला मशाल जुलूस
आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक काला दौर बताया -सौरभ सिंह पंकज
ओबरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में निकाल मशाल जुलूस
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के काले अध्याय आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सोनभद्र जिले के ओबरा नगर इकाई ने एक मशाल जुलूस का आयोजन किया। यह जुलूस आर्य समाज चौराहा से शुरू होकर कॉन्वेंट तिराहे पर समाप्त हुआ।
इस मशाल जुलूस का नेतृत्व ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिखर सोनी ने किया। सोनभद्र के विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक काला दौर बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता को अवैध रूप से बनाए रखने के लिए नागरिक अधिकारों को कुचला, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी हमला किया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि उस समय कांग्रेस सरकार की सत्ता की लालसा ने संविधान की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया और देश को एक अधिनायकवादी शासन की ओर धकेल दिया।जिला संयोजक ललितेश मिश्रा और अनमोल सेठ ने संयुक्त रूप से कहा कि आज जब हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र का उपभोग कर रहे हैं, तो यह आवश्यक है कि हम उस त्रासदी से सबक लें, जिससे न केवल देश की आत्मा घायल हुई थी, बल्कि लाखों नागरिकों का मनोबल भी टूटा था।
इस अवसर पर अभय मौर्या, नील प्रताप, सत्यम सिंह, मोहित यादव, रोहित पासवान, आशीष सोनकर, मनीष यादव, रवि, शिवम, रक्षित राज, अर्पित यादव, रोहन राव, अजय, सूरज, आलोक, आकाश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment List