ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

21 जून को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम

राजेश तिवारी Picture
Published On

जिलाधिकारी ने योग की उपयोगिता और होने वाले लाभों के बारे बताया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ । ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कीथीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है। जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित नागरिकों को पतंजलि की महिला महामंत्री पूनम ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।

IMG-20250615-WA0105

आगजनी से फसल जलकर हुई राख Read More आगजनी से फसल जलकर हुई राख

योगाभ्यास के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य जीवन हेतु योग अपनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर 45 मिनट तक योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी ने योग की उपयोगिता और होने वाले लाभो की जानकारी से अवगत भी कराया और उन्होंने बताया कि 15 जून से 21 जून तक एक सप्ताह का योग दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये और योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाये।

चिकित्सकों ने कहा - हीट स्ट्रोक के लिए बचाव ही सुरक्षा है, बेवजह धूप में निकलने से बचें  Read More चिकित्सकों ने कहा - हीट स्ट्रोक के लिए बचाव ही सुरक्षा है, बेवजह धूप में निकलने से बचें 

IMG-20250615-WA0091

जुगैल पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,हत्या के मामले में 03 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार Read More जुगैल पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,हत्या के मामले में 03 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

उन्होंने कहा की आज हम लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में काफी संख्या में जिले के आधिकारियों, कार्मिकों, महिलाएं, पुरुष ने सामूहिक रूप से योग किया और इस तरह के योग को प्रतिदिन अभ्यास करते रहने की अपील भी की गयी। उन्होंने कहा की 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भारी संख्या में लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने योग अभ्यास के लिए आए सभी लोगों को आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योग प्रतिदिन करने की जरुरत है, जिससे शरीर स्वस्थ व मानसिक संतुलन बेहतर बना रहें है।

Post Comments

Comments