नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मानवाधिकार परिषद के संरक्षक वने दीपक चौधरी
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो
टूण्डला फिरोजाबाद- मानवाधिकार परिषद् की मीटिंग रविवार को बैनीवाल गार्डन में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव करतार सिंह पौनिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला फिरोजाबाद के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। जिसमें जिला फिरोजाबाद की कार्यकारिणी भंग की गई और सभी पदाधिकारी और सदस्यों की सहमति से जिला फिरोजाबाद का संरक्षक दीपक चौधरी को बनाया गया और जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी और युवा जिलाध्यक्ष शहजाद खान , मीडिया प्रभारी गौरव यादव को भी अवगत कराया l मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारी व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

Comments