नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मुजरी घटना पर सपा के शीर्ष नेतृत्व बनी पैनी नजर : व्यास
प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, अशोक सिंह कुशवाहा, रामपुर कारखाना विधान सभा अध्यक्ष
देवरिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द गांव पहुंचकर मृतक आदित्य गोंड उर्फ सूरज के परिजनों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली व ढाढस बंधाया।
पत्रप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की इस घटना पर शीर्ष नेतृत्व की पैनी नजर बनी हुई है। परिवार का कहना है कि पुलिस कुछ अपराधियों को बचाने मे लगी हुई है। श्री यादव ने कहा की पूरे प्रदेश की कानुन व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। जिले की हालत यह है अव्यस्क बच्चे भी अपराध की राह पकडते दिख रहे हैं पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।
कहा कि कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो समाजवादी लोग सरकार की चुलें हिलाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा की समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खडी़ हैं. किसी भी कीमत पर पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नही होगा।
प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, अशोक सिंह कुशवाहा, रामपुर कारखाना विधान सभा अध्यक्ष परमहंस यादव, महेंद्र प्रसाद गोंड, लक्ष्मण निषाद, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञानन्द चौधरी, दशरथ मौर्य, अमरेंद्र यादव, बाबूराम गोंड, अर्जुन यादव, विवेज भास्कर, राजनाथ यादव नागेंद्र यादव, दयाशंकर सहित दर्जनों सपाई उपस्थित रहे।

Comments