सोन संगीत फाउंडेशन द्वारा 25 मई को काव्य गोष्ठी का किया गया है आयोजन

- रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होगा कार्यक्रम

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

- कई नामचीन कवि- कवयित्रियों का होगा अभिनन्दन

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सोन संगीत फाउंडेशन सोनभद्र के निदेशक सुशील कुमार मिश्रा के सौजन्य से रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित हनुमान मंदिर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन 25 मई को शाम पांच बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें कई नामचीन कवि-कवयित्रियों का अभिनंदन होगा व कविता से राष्ट्र आराधना होगी। 

IMG-20250519-WA0029

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ Read More पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे एडवोकेट व संचालन अशोक तिवारी एडवोकेट करेंगे। वहीं काव्य गोष्ठी का संयोजन प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्थल करारी सोनभद्र करेंगे। जिसमें कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, दिलीप सिंह दीपक, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर मेघ, दयानंद दयालू, धरमेश चौहान एडवोकेट का काव्य पाठ होगा। उक्त आशय की जानकारी साहित्यकार प्रदुम्न त्रिपाठी ने दी है।

सोनभद्र में जनसेवा की नई मिसाल, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के प्रयासों से मिली नई ट्रेन की सौगात Read More सोनभद्र में जनसेवा की नई मिसाल, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के प्रयासों से मिली नई ट्रेन की सौगात

Post Comments

Comments