आतंकवाद के खिलाफ भारतीय रुख को और स्पष्ट करेगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल : सस्मित पात्रा

संदेश, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा

आतंकवाद के खिलाफ भारतीय रुख को और स्पष्ट करेगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल : सस्मित पात्रा

भारत सरकार पूरी दुनिया को पाकिस्तान के आतंकी रिश्तों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जरूरत से रूबरू कराएगा। इसके लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की पूरी सूची घोषित की गई है। जिसमें बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा को भी जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि यह डेलिगेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दुनिया के सामने स्पष्ट करेगा।

संदेश, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा

बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने बताया कि, “सॉफ्ट पावर का यह संदेश, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत द्वारा दुनिया भर में दिया जाने वाला संदेश, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा। दूसरा बिंदु ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में है, जैसा कि रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह अभी खत्म नहीं हुआ है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता इस संदेश को और मजबूती देगी और वैश्विक स्तर पर यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति को स्पष्ट करेगा।”

पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ जो आतंकवाद फैलाया जा रहा है, उसे दुनिया के सामने रखा जाएगा

योगी ने आगामी स्नान पर्वों को सकुशलढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी  व लगन के साथजुट जाने को कहा Read More योगी ने आगामी स्नान पर्वों को सकुशलढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी  व लगन के साथजुट जाने को कहा

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है। यूएई और तीन अफ्रीकी देशों में जाने का मुझे मौका मिल रहा है, इसमें दो संदेश स्पष्ट हैं। पहला, पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ जो आतंकवाद फैलाया जा रहा है, उसे दुनिया के सामने रखा जाएगा। दूसरा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने जिस प्रकार से आतंकवाद के खिलाफ एक जबरदस्त मुहिम चलाई है, उसके बारे में भी अवगत कराया जाएगा।”

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगे साक्षात्कार Read More HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगे साक्षात्कार

बीजू जनता दल सरकार और सेना के साथ हैं

बालू माफिया ने असलहों की दम पर खेतों से बनाया रास्ता ,पीड़ित किसान ने प्रशासन से लगाई गुहार Read More बालू माफिया ने असलहों की दम पर खेतों से बनाया रास्ता ,पीड़ित किसान ने प्रशासन से लगाई गुहार

सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, “मैं कांग्रेस और सरकार के बीच के मामलों में नहीं पड़ना चाहता, यह उनका आंतरिक मामला है। जहां तक मेरी पार्टी और मेरे नेता नवीन पटनायक और बीजू जनता दल का सवाल है, हमने पहले दिन से ही सशस्त्र बलों का समर्थन किया है। प्रतिनिधिमंडल में मेरी खुद की भागीदारी सहित इस पूरे अभियान के बारे में हमारे नेता नवीन पटनायक ने स्पष्ट रूप से कहा था। बीजेडी की राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक हुई और सबसे पहला एजेंडा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके असाधारण काम के लिए हमारे सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त करना था। जहां तक बीजू जनता दल का सवाल है, हमारा स्पष्ट कहना है कि हम सरकार और सेना के साथ हैं। कांग्रेस और सरकार का सवाल है कि वे आपस में समझें, उस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel