सड़क हादसे ने ली कातिब की जान दूसरे गम्भीर रूप से जख्मी
आक्रोशित लोगों ने एनएच 327ई किया जा
सुपौल ,बिहार - त्रिवेणीगंज एनएच 327 ई पर थाना क्षेत्र के जागुर वार्ड 12 में शुक्रवार की शाम दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार शाम लगभग सवा छह बजे एक तेज रफ्तार यामाहा आर वन फाइव (बीआर 50 बी 3795 )पर सवार तीन युवक पिपरा की ओर से त्रिवेणीगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जागुर से बड़ेरवा जाने वाली सड़क से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को एनएच 327ई पर चढ़ रहे थे इसी दौरान दोनों बाइक में भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार कई फीट हवा में उछलकर एनएच पर आ गिरे। ईस घटना में थाना क्षेत्र के पथरागोरधेय पंचायत के भूड़ा वार्ड संख्या 10 निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव उर्फ लड्डू जो पेशे से अवर निबंधन कार्यालयत्रिवेणीगंज में क़ातिब का कार्य करते थे,गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन - फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्युटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसी
बाइक पर सवार 45 वर्षीय मोहन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों काफी आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने एनएच 327ई को घटनास्थल पर ही जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार और रंजीत कुमार मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटवाया।
इसके बाद आवागमन बहाल हो सकी। इधर, पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मण यादव अपने रिश्ते के एक भाई के साथ थ्रेसर मशीन लेकर मलहनमा से अपने घर लौट रहे थे और सड़क हादसे के शिकार हो गए। वही मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments